{"_id":"6463bf4443bbe401a60c79c9","slug":"42-health-sub-centres-will-be-constructed-with-135-crores-ambedkar-nagar-news-c-13-1-238592-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साढ़े 13 करोड़ से होगा 42 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साढ़े 13 करोड़ से होगा 42 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य सेवा में बेहतरी करने के लिए जिले के 42 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण होगा। 13 करोड़ 38 लाख 12 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाले स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की मंजूरी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए भूमि का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। संभावना है कि मई माह के अंतिम सप्ताह में शासन की मंजूरी के बाद निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इनके निर्माण से लगभग दो लाख की आबादी को लाभ मिल सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर शासन नई-नई पहल कर रहा है। इसी क्रम में अब 42 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभ कर दी है। बीते दिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार 31 लाख 86 हजार रुपये की लागत से प्रत्येक केंद्र का निर्माण किया जाना है। ऐसे में 42 उपकेंद्रों पर लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। मई माह के अंत तक शासन की मंजूरी के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि वर्ष 2021-22 में 82 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण का निर्देश शासन ने स्वास्थ्य विभाग को दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने उस समय 40 केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। इस पर शासन ने निर्माण के लिए जरूरी राशि भी विभाग को उपलब्ध करा दी थी। इसके बाद से निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया। मौजूदा समय में दो दर्जन केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा भी हो चुका है। अब शेष रह गए 42 उपकेंद्रों का भी निर्माण होगा। इससे लगभग दो लाख की आबादी को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यहां होगा निर्माण
जहां केंद्र का निर्माण कराया जाएगा उनमें दौलताबाद, गौरामहमदपुर, चितईपट्टी, बेउरे, मथानी, बरहा नियामत चक, विश्वनाथपुर, महरामपुर, पुंथर, भदोही, बेलउवा बरियारपुर, दरगाह शाहरमजान, ताजपुर सम्हरिया, सुलेमपुर, मुजाहिदपुर, अशरफपुर भुआ समेत स्थान शामिल हैं।
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
42 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंंजूरी मिलते ही निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। - विजयपाल, अधिशासी अभियंता स्वास्थ्य