फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   41,838 students will take the exam on OMR sheet as well.

अम्बेडकरनगर: पहली बार ओएमआर शीट पर भी परीक्षा देंगे 41,838 विद्यार्थी

Tue, 14 Feb 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
41,838 students will take the exam on OMR sheet as well.
अंबेडकरनगर। पहली बार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के 41,838 छात्र-छात्राएं ओएमआर शीट पर भी परीक्षा देंगे। प्रश्नपत्र में एक-एक नंबर के 20 बहुविकल्पीय सवाल होंगे जिनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसके अलावा 50 नंबर के अतिलघुत्तरीय, लघुउत्तरीय व दीर्घउत्तरीय सवाल भी होंगे जिन्हें कॉपियों में हल करना होगा। कॉलेजों में परीक्षार्थियों को शीट भरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन






हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को इस बार परीक्षा के दौरान नई प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। पहली बार ओएमआर शीट पर भी परीक्षा देनी होगी। जो प्रश्नपत्र उन्हें मिलेगा, उसमें एक-एक नंबर के 20 बहुविकल्पीय सवाल होंगे।
विज्ञापन




इन सवालों का जवाब कॉपियों में नहीं बल्कि ओएमआर शीट पर देना होगा। इसके अलावा 50 नंबर के अतिलघुत्तरीय, लघुउत्तरीय व दीर्घउत्तरीय सवाल भी होंगे जिनके उत्तर उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं में देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






उधर, ओएमआर शीट पर सवालों का उत्तर देने में छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए विभिन्न कॉलेजों में परीक्षार्थियों को अध्यापकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।






16 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए 119 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा डेस्क स्लिप लगाए जाने का काम किया गया। इसके अलावा अस्थायी शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल की बेहतर व्यवस्था भी की गई।




बैकुंठनगर भीखपुर स्थित माताबदल जायसवाल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक इंद्रजीत यादव ने बताया कि सोमवार को डेस्क स्लिप लगाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले के अन्य केंद्रों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।





कटरिया सम्मनपुर निवासी हाईस्कूल के छात्र रविकिशन ने कहा कि पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग करने को मिलेगा। शीट किस तरह से भरी जाएगी, इस संबंध में कॉलेज के शिक्षकों ने कई बार विस्तार से जानकारी दी है। ओएमआर शीट पर परीक्षा देने को लेकर काफी उत्साहित हूं।






अकबरपुर की हाईस्कूल की छात्रा सपना ने कहा कि 20 नंबर का बहुविकल्पीय प्रश्न इस बार रहेगा। इसका जवाब ओएमआर शीट पर देना है। पहले तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर ओएमआर शीट पर कैसे जवाब देंगे। हालांकि बाद में जब कॉलेज में इस संबंध में जानकारी दी गई तो सबकुछ सरल लगने लगा। खुशी है कि बहुविकल्पीय सवाल का पूरा नंबर मिलेगा। राइटिंग पर नंबर कटने की कोई गुंजाइश नहीं है।







16 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सभी जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
-अवधकिशोर सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed