फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   41 thousand rupees snatched from the secretary of the cooperative society

सहकारी समिति के सचिव से छीने 41 हजार रुपये

Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
41 thousand rupees snatched from the secretary of the cooperative society
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत औरंगनगर स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव से करीब 41 हजार रुपये छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रुपये छीन कर भाग रहे एक बदमाश को इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले मेें सचिव ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस के अनुसार खाद वितरण को लेकर मारपीट की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को साधन सहकारी समिति औरंगनगर पर खाद का वितरण हो रहा था। ई-पॉस मशीन के माध्यम से सचिव सुरेंद्र तिवारी खाद का वितरण कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने सचिव के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि दूसरे युवक ने उनके पास से 41 हजार 315 रुपये छीन लिए और बाहर की तरफ भागने लगे। इससे साधन सहकारी समिति औरंगनगर पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चीख पुकार व गुहार पर ग्रामीणों ने भाग रहे कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसे बाद में पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला। इसके बाद सचिव ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उधर, कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि छिनैती जैसी कोई घटना नहीं है। युवक खाद लेने तीन दिन से संबंधित समिति पर जा रहे थे। खाद न मिलने के चलते दोनों में विवाद हुआ। हालांकि मामले में जांच की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed