फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   41 roads will be repaired with six crores

Ambedkar Nagar News: छह करोड़ से होगी 41 सड़कों की मरम्मत

Tue, 06 Feb 2024 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
41 roads will be repaired with six crores
अंबेडकरनगर। सवा लाख लोगों के लिए खुशखबरी है। छह करोड़ से अधिक राशि से 41 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इससे लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। इन सड़कों की मरम्मत के लिए के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा अलग-अलग योजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही कई जर्जर हो चुकी सड़कों की भी मरम्मत की जा रही है। इसी क्रम में अब विशेष योजना के तहत जिले की 41 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। संबंधित सड़कें मौजूदा समय में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। इन पर चलना लोगों के लिए मुसीबत भरा हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अनुसार छह करोड़ पांच लाख 19 हजार रुपये की लागत से 41 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसमें निर्माण खंड द्वारा तीन करोड़ 30 लाख 52 हजार रुपये की लागत से 23 जबकि प्रांतीय खंड द्वारा दो करोड़ 74 लाख 67 हजार रुपये की लागत 18 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। संबंधित सड़कों की मरम्मत से लगभग सवा लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों की होगी मरम्मत
शुकुल का पूरा संपर्क मार्ग, तिवारीपुर से बक्खोपुर संपर्क मार्ग, हुसेनपुर हीड़ी संपर्क मार्ग, इन्हौना मंदिर से दुल्लापुर संपर्क मार्ग, आमी स्कूल से चतुरीपट्टी संपर्क मार्ग, सझिया मल्लेपुर मार्ग से रामपुर गिरंट संपर्क मार्ग, विश्रामपुर खास संपर्क मार्ग, अकबरपुर महरुआ मार्ग से मिर्जापुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, अकबरपुर महरुआ मार्ग पर फतेहपुर पकड़ी संपर्क मार्ग, अहेथिया किशुनीपुर सरैया संपर्क मार्ग, रतनपुर कांशीराम आवास संपर्क मार्ग, सैदपुर सिकंदरपुर मखदूमपुर होते हुए जलालपुर संपर्क मार्ग, रसूलपुर बाकरगंज मार्ग से दरगाह शाह रमजान बेलउवा बरियारपुर संपर्क मार्ग, लुंबनी दुद्धी मार्ग के घुरहूपुर संपर्क मार्ग, सिझौली संपर्क मार्ग, रुकुनुद्दीनपुर संपर्क मार्ग, पहाड़पुर टड़वा संपर्क मार्ग, बरुआ जलाकी टांडा मार्ग, कोटवा संपर्क मार्ग, किशुनपुर कबिरहा संपर्क मार्ग, बसवरिया संपर्क मार्ग, रफीगंज अमदही संपर्क मार्ग, बेरमा संपर्क मार्ग, पक्खनपुर संपर्क मार्ग, हुसेनपुर बिपहन संपर्क मार्ग, दरियापुर संपर्क मार्ग, ज्योतिपुर केवटाही संपर्क मार्ग, सम्मनपुर संपर्क मार्ग, मोईनुद्दीनपुर संपर्क मार्ग, जलालपुर सुरहरपुर संपर्क मार्ग, पेठिया डिहवा संपर्क मार्ग, नसीरपुर केवटाही संपर्क मार्ग, समदहां मजगवां संपर्क मार्ग, इंदईपुर गोहिला संपर्क मार्ग, अमड़ी संपर्क मार्ग, गोपालपुर संपर्क मार्ग, जहांगीरगंज नेवारी संपर्क मार्ग, जहांगीरगंज रामबाग, गोविंदपुर संपर्क मार्ग व कठमोरवा संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।



जल्द होगा टेंडर
41 सड़कों की विशेष मरम्मत को मंजूरी शासन ने दे दी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विशेष मरम्मत का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed