{"_id":"624b3343e20bfa4a493fbc2b","slug":"4003-students-dropped-out-of-the-exam-ambedkar-nagar-news-lko6246020165","type":"story","status":"publish","title_hn":"4003 छात्रों ने परीक्षा से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4003 छात्रों ने परीक्षा से किया किनारा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहल निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्राें ने परीक्षा दी तो वहीं दूसरी पाली में सिर्फ इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों पालियों में कुल 57 हजार 413 छात्र पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा देने के लिए 53 हजार 410 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। वहीं 4 हजार 3 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच हो रही परीक्षा में अब तक उड़नदस्ता टीम किसी नकलची को नहीं पकड़ सकी है।
जिले के 111 केंद्रों पर सोमवार को हाईस्कूल के विज्ञान, इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र, जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय में कुल 37 हजार 680 छात्र पंजीकृत थे, इसमें से 34 हजार 732 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2948 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा में 1435 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 1353 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 82 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर के जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा में 18 हजार 298 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 973 छात्र गैर हाजिर रहे। 17 हजार 325 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सोमवार को दोनों पालियों में कुल 57 हजार 413 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 53 हजार 410 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4 हजार 3 छात्र अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा समापन की तरफ बढ़ रही है। सीसीटीवी कैमरे के बीच हो रही परीक्षा में अब तक जिले के उड़नदस्ता एक भी नकलची को नहीं पकड़ सके हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के 111 केंद्रों पर नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो रही है।