फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   400 new groups will be formed, 4200 women will become self-reliant

Ambedkar Nagar News: 400 नए समूहों का होगा गठन, 4200 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Mon, 26 May 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 26 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
400 new groups will be formed, 4200 women will become self-reliant
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण (एनआरएलएम) से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 400 नए समूह गठित कर 4200 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य मिला है। विभाग समूह गठित कर महिलाओं के चयन की कवायद में जुटा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही हैं। एनआरएलएम भी उसमें शामिल है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने 400 नए समूह का गठन कर 4200 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ब्लाॅकों को भी लक्ष्य दिया गया है। अब तक ब्लॉकों की टीम की ओर से 56 समूहों का गठन भी कराया है। समूह गठन में बसखारी, जलालपुर, जहांगीरगंज व रामनगर ब्लॉकों में सबसे अधिक समूह बनाए गए हैं। उपायुक्त स्वरोजगार अनिल सिंह ने बताया कि 400 समूह के गठन का लक्ष्य मिला है। इसको पूर्ण करने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अब तक 56 समूह का गठन किया जा चुका है। शेष बचे समूहों का गठन भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन




-----------

पहले से बने हैं 12,149 समूह



जिले में पहले से 12149 समूहों का संचालन हो रहा है। इससे जुड़ कर एक लाख 37 हजार 625 महिलाएं आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। हालांकि विभाग के पास जो समूह पंजीकृत हैं उनमें से 77 प्रतिशत ही सक्रिय हैं। ऐसे में अब फिर से समूह बनाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed