फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   400 booths May Increase for Panchayat chunav

पंचायत चुनाव के लिए हो सकता है 400 नए बूथों का गठन

Tue, 07 Jan 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
400 booths May Increase for Panchayat chunav
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में जिले में करीब 400 नए बूथों पर मतदान की सुविधा मतदाताओं को मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पंचायत चुनाव के लिए अब ऐसे बूथों का विभाजन होगा, जहां फिलहाल 800 से अधिक मतदाता होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि ऐसे बूथों का चयन कर उसकी सूची शासन को भेजी जाए, जहां 800 से अधिक मतदाता हों। ऐसे बूथों का विभाजन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि जिस बूथ का विभाजन कर रहे या नया बूथ बना रहे, वहां 725 मतदाता ही हों। ऐसा इसलिए कि यदि किसी कारणवश मतदाताओं की संख्या बढ़ती है तो वह 800 से अधिक न हो।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में पंचायत चुनाव होने की तैयारी है। निर्वाचन कार्यालय (पंच स्थानी) के अनुसार इस बार प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यक्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव एक साथ होने की संभावना है। इसे देखते हुए बीते दिनों अपर आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश वेदप्रकाश वर्मा ने जिले को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि मतदान की निर्धारित समय सीमा के अंदर मतदान प्रक्रिया निपट सके, इसके लिए ऐसे बूथों का विभाजन किया जाए, जहां पर मतदाताओं की संख्या फिलहाल 800 से अधिक है।
विज्ञापन

यह भी निर्देशित किया कि विभाजन के दौरान इस बात पर भी ध्यान दिया जाए कि जिनका विभाजन किया जा रहा है या फिर जो नए बूथ बनाए जा रहे, उन पर मतदाताओं की संख्या 725 से अधिक न हो। ऐसा इसलिए कि यदि किसी कारणवश मतदाताओं की संख्या बढ़ती है, तो वह 800 से ऊपर न हो। ऐसे बूथों का चयन कर उनकी सूची शासन को भेजी जाए, जिससे नए बूथों की स्थापना की प्रक्रिया समय रहते पूर्ण कर ली जाए। निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानी के वरिष्ठ लिपिक जमालुद्दीन ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद सभी एसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्र के ऐसे बूथों का चयन कर उसकी सूची उपलब्ध कराएं। विभाग के अनुसार नए निर्देशानुसार 400 से अधिक नए बूथ बनने की स्थापना की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 950 मतदान केंद्र तथा 2309 बूथ थे। उस समय जिले की जनसंख्या 23 लाख 4 हजार 966 थी। इसमें 15 लाख 53 हजार 24 मतदाता शामिल थे। 111 न्याय पंचायतों में 930 ग्राम पंचायतें थीं। ग्राम पंचायत वार्ड की संख्या 11 हजार 428 थी। क्षेत्र पंचायत की संख्या 1063, जिला पंचायत वार्ड की संख्या 43 थीं।

शासन के निर्देशानुसार सभी एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर 14 जनवरी तक ऐसे बूथों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिल पर मतदाताओं की संख्या 800 से अधिक है। उम्मीद है कि करीब 400 नए बूथ बनेंगे।
-डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी, निर्वाचन अधिकारी, पंच स्थानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed