{"_id":"627ab012653e762f6e6cd1db","slug":"40-social-workers-honored-ambedkar-nagar-news-lko6300027200","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 समाज सेवियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 समाज सेवियों का किया सम्मान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में सामाजिक कार्य करने वाले नागरिकों का होता सम्मान।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। असहायों की मदद करने के मानवीय धर्म का सभी को पालन करना चाहिए। इस आह्वान के साथ जलालपुर में सोमवार देर शाम विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर रहे 40 समाज सेवियों को सहयोग फाउंडेशन ने सम्मानित किया। इसमें प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की।
नगर के मैरिज हाल में 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने वाले युवाओं के संगठन सहयोग ने उन नागरिकों का मनोबल बढ़ाया जो समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देते आ रहे हैं। इनमें उर्मिला सुमन फाउंडेशन से रीता प्रकाश मणिकर्णिका, मिशन शक्ति से संध्या सिंह, पंख से अंशू बग्गा, ग्रीन अर्थ से आलोक वर्मा व अतुल पाल, बागवान से विष्णु सलूजा, हेल्पिंग हैंड से मोहम्मद अकमल, सक्षम से मानस वर्मा, केयर इंडिया से इसहाक अंसारी, हिंद एजुकेशनल से मोहम्मद मुतलिब, उम्मीद से हारिश जमाल और पैगाम से अरशद कमाल व उनकी टीम के सदस्य शामिल रहे।
आयोजक सहयोग अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सप्रिय गोयल, राजकुमार सोनी आदि ने समाज हित में संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। सभी को शील्ड दिया गया। इस मौके पर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, कोतवाल अमित सिंह, अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, जेई अमित गुप्ता, एसएमआई प्रमोद कुमार, पूर्ति निरीक्षक मनोज सिंह, पूर्व विधायक सुभाष राय आदि मौजूद रहे ।