फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 roadways buses will be reserved for TET examinees

Ambedkar Nagar News: टीईटी परीक्षार्थियों के लिए 40 रोडवेज बसें रहेंगी रिजर्व

Tue, 30 Jun 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
40 roadways buses will be reserved for TET examinees
अकबरपुर डिपो।-संवाद
अंबेडकरनगर। दो जुलाई से शुरू होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचाने के लिए अकबरपुर रोडवेज डिपो में 40 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। यह व्यवस्था चार जुलाई तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


हर वर्ष परीक्षा के दौरान सुबह के समय वाहनों की कमी और निजी वाहनों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आती हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इस बार पहले से तैयारी पूरी कर ली है। पहली और दूसरी पाली के लिए 20-20 बसें अलग से उपलब्ध रहेंगी, जबकि नियमित रूटों पर संचालित बसों का संचालन भी सामान्य रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले बसें प्रमुख स्थानों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें वापस भी लाएंगी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बसों की व्यवस्था से अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में सुविधा होगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed