फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 new technical assistants appointed in the Agriculture Department

Ambedkar Nagar News: कृषि विभाग में 40 नए प्राविधिक सहायक नियुक्त

Thu, 27 Aug 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
40 new technical assistants appointed in the Agriculture Department
अंबेडकरनगर। कृषि विभाग में अब कर्मचारियों की कमी के चलते कार्यों में बाधा नहीं आएगी। प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 40 नवनियुक्त कर्मियों को विभाग में नवीन तैनाती मिली है। इन सभी की जॉइनिंग की प्रक्रिया चल रही है, जिसके उपरांत उन्हें ब्लॉकवार तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज अनुदान, कृषि उपकरण अनुदान, कीटनाशक दवा वितरण, कृषि फार्म का संचालन, उर्वरक आपूर्ति और कृषि बाजार नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था। प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के कुल 111 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 26 कर्मचारी ही कार्यरत थे। इस कमी के कारण विभाग से संबंधित शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण में कठिनाई हो रही थी। हाल ही में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भर्ती के परिणाम घोषित होने के बाद जिले को 40 नए कर्मचारी मिले हैं।
विज्ञापन

जॉइनिंग लेटर प्राप्त होने के बाद अब इनकी नवीन तैनाती की जा रही है। प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के कुल 66 पदों पर तैनाती होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। उपकृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की जॉइनिंग कराई जा रही है, जल्द ही सभी को ब्लॉकवार तैनाती दे दी जाएगी। इससे विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed