फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4 million assests ashes due to fire

4 लाख का सामान आग से राख

Tue, 22 Dec 2015 10:51 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 22 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
भीटी थानाक्षेत्र के पीठापुर ग्राम पंचायत के गड़ेरियन का पूरा मजरे में मंगलवार भोर में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची अकबरपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रण में किया। इससे दोनों परिवारों को करीब 4 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार भोर में पीठापुर ग्राम पंचायत के गड़ेरियन का पुरवा मजरे में उस समय गुहार शुरू हो गई जब कुछ लोगों ने गांव के बैजनाथ शर्मा के घर से तेज धुएं व आग की लपटें उठती देखी। छप्परनुमा घर होने से आग तेजी के साथ फैली, जिससे थोड़ी ही देर में समूचा घर आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त कर आग नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अकबरपुर फायर टीम को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर टीम गांव पहुंची। तब तक आग ने बगल स्थित अनुराग शर्मा के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। इससे अनुराग की भी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दोनों परिवारों को करीब 4 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए लोगों ने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed