फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   39 candidates in the bar association election

बार एसोसिएशन चुनाव में अब 39 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
39 candidates in the bar association election
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया में उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब विभिन्न पदों के लिए कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि इनमें से वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6, कनिष्ठ कार्यकारिणी के 5 व कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। ऐसे में 27 पदों पर 5 अगस्त को मतदान होगा। 6 अगस्त को मतों की गणना की जाएगी और इसी दिन परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए गत दिनों हुए नामांकन के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले देवतादीन गौड़ ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में 39 प्रत्याशी अब मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी नरसिंह नरायन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर इंद्रमणि शुक्ल, कृष्णदत्त मिश्र, गनपति दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, रामचंद्रलाल श्रीवास्तव व शेरबहादुर यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए आफाक हुसैन, गंगेश कुमार श्रीवास्तव, देशबंधु रामकिशोर श्रीवास्तव, रमेश कुमार त्रिपाठी, श्यामसंदर यादव, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए विजय कुमार मिश्र, संगमलाल तिवारी व सुमन कुमारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए अविनाश पटेल, सूर्यांश मिश्र, मंत्री के एक पद के लिए रामतीरथ चौहान, रामतीरथ वर्मा, रामसागर यादव, विनोद कुमार पाण्डेय, शैलेश कुमार तिवारी व हरिगोविंद यादव मैदान में हैं। सह सचिव के तीन पद के लिए बलराम पटेल, रामअजोर, रवीश कुमार शुक्ला व शिवप्रशांत चुनावी मैदान में हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए मात्र प्रशांत कुमार मिश्र ने ही नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पद के लिए अरविंद दुबे, इंद्रमणि तिवारी, फतेहबहादुर सिंह, ललित कुमार तिवारी, बृजराज पाण्डेय व सुरेंद्र कुमार तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के भी 6 पद के लिए अभिषेक उपाध्याय, अरुण कुमार वर्मा, आलोक रंजन श्रीवास्तव, धीरज पांडेय व संतोष मिश्र ने नामांकन किया है। ऐसे में कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बताया कि 5 अगस्त को शेष पदों के लिए मतदान होगा, जबकि 6 अगस्त को मतों की गणना होगी। इसी दिन परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed