{"_id":"60aa937a8ebc3eaca16e0aa1","slug":"380-village-heads-will-not-be-able-to-take-oath-in-the-absence-of-quorum-ambedkar-nagar-news-lko5792844184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरम के अभाव में 380 ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरम के अभाव में 380 ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायतों में नए प्रधानों का चुनाव होने के बावजूद आगामी दिनों में होने वाले समारोह में जिले के 380 ग्राम प्रधान अपने पद की शपथ नही ले पाएंगे। कारण यह है कि इन ग्राम पंचायतों में अब तक दो तिहाई पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो सका है।
ऐसे में जब तक पंचायत सदस्यों का मानक पूरा नहीं हो जाता है, तब इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य अपने पद की शपथ नहीं ले सकेंगे। हालांकि जिले की 902 ग्राम पंचायतों में से 520 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी तेज कर दी है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायतों के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के निधन के चलते सीट रिक्त हो गई है। इसके चलते अब यहां उपचुनाव कराना होगा।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शासन ने घोषित कर दिया है। शासन ने 24 मई तक ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा कर पंचायत का गठन करते हुए 25 व 26 मई को शपथ ग्रहण कराने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश के बाद जिले में भी शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
फिलहाल जिले की कुल 902 ग्राम पंचायतों में से महज 520 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा कर पंचायत का गठन कर लिया गया है। जबकि अकबरपुर व टांडा विकास खंड में एक-एक ग्राम प्रधान की मौत होने के चलते यहां अब उपचुनाव कराने की तैयारी है। इसके अलावा जिले की 380 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर पंचायत सदस्यों का कोरम अब तक पूरा नहीं हो सका है। दो तिहाई पंचायत सदस्यों की संख्या न पूरी होने के चलते ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व पंचायत सदस्य 25 व 26 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे संबंधित प्रधानों व पंचायत सदस्यों में मायूसी का माहौल है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि अकबरपुर में 136 ग्राम पंचायतों में से 71 ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य शपथ ले सकेंगे। जबकि 65 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो सका है। यहां पर ग्राम प्रधान की मौत भी हो चुकी है। बसखारी में 69 के सापेक्ष 44 ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य शपथ लेंगे, जबकि 25 ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को इंतजार करना पड़ेगा। भीटी में 92 प्रधानों के सापेक्ष 57 शपथ लेंगे, जबकि 35 ग्राम पंचायतों में कोरम का अभाव है। भियांव में 83 प्रधानों में से 50 ग्राम प्रधान शपथ में शामिल होंगे, जबकि 33 प्रधानों को इंतजार करना पड़ेगा।
जहांगीरगंज में 89 के सापेक्ष 48 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा हो सका है, जबकि 41 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो सका। जलालपुर में 115 की तुलना में 61 ग्राम पंचायतें गठित हुईं, जबकि 54 में कोरम का अभाव है। रामनगर में 102 ग्राम पंचायत की तुलना में 76 ग्राम प्रधान शपथ में भाग लेंगे, जबकि 26 ग्राम प्रधान नहीं शामिल हो पाएंगे। कटेहरी में 97 की तुलना में 50 प्रधान शपथ लेंगे, जबकि 47 को इंतजार करना होगा। टांडा विकास खंड में 119 ग्राम पंचायतों में से एक प्रधान की मौत हो चुकी है। यहां पर 63 पंचायतों में कोरम पूरा हो चुका है, जबकि 56 ग्राम पंचायतों में कोरम के अभाव के चलते प्रधान व सदस्य शपथ ग्रहण में भाग नही ले पाएंगे।
शपथ दिलाने की चल रही तैयारी
शासन के निर्देश पर ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। जिन ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है, उनके प्रधान व सदस्य शपथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेष ग्राम पंचायतों में जल्द ही कोरम पूरा कराया जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम