{"_id":"632a06bc0ae9ae39b877b5a9","slug":"38-thousand-labour-still-in-waiting-for-golden-card-ambedkar-nagar-news-lko6492918190","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 हजार श्रमिकों को गोल्डन कार्ड की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 हजार श्रमिकों को गोल्डन कार्ड की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत जिले के 38 हजार से अधिक श्रमिकों का अब तक गोल्डन कार्ड नहीं बन सका है। इसके चलते श्रमिक सरकार के पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं।
अधिकारियों ने श्रमिकों से अविलंब अपने निकटतम जनसेवा केंद्र/पंचायत भवन पर जरूरी अभिलेखों के साथ पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का आह्वान किया है। कहा कि इन दिनों विशेष पखवाड़ा अभियान चल रहा है। ऐसे में श्रमिक सरकार की पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ उठा सकेंगे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पंजीकृत श्रमिक की कुल संख्या 42 हजार 179 है। इसमें से अब तक 3707 श्रमिकों का ही आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बन सका है। बड़ी संख्या में मजदूर पात्र होने के बावजूद सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जरूरी है कि श्रमिक अविलंब अपने निकटतम जनसेवा केंद्र/ पंचायत भवन पर पहुंचकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा लें। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, राशनकार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड उपलब्ध कराना होगा। 30 सितंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।