फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   378 dilapidated roads will be improved, traffic will become smooth

Ambedkar Nagar News: संवरेगी 378 बदहाल सड़कें, सुगम बनेगा आवागमन

Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
378 dilapidated roads will be improved, traffic will become smooth
गोविंदसाहब में बदहाल पड़ी सड़क।
अंबेडकरनगर। जिले के पांचों विधान सभा क्षेत्र में बदहाल पड़ी 378 सड़कों की तस्वीर जल्दी संवरेगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य पर 64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों की हालत सुधरने से क्षेत्र से जुड़ी करीब आठ लाख की आबादी का आवागमन सुगम व बेहतर बन सकेगा। जिला प्रशासन की पहल पर तैयार हुआ इस कार्य का प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विधान सभा के उप चुनाव के बाद से जिले की पांचों विधान सभा क्षेत्र में स्थित ऐसी सड़कों का चयन किया गया जो निर्माण के बाद मरम्मत व नवीनीकरण कार्य की सीमा अवधि पूरी कर चुकने के कारण वर्तमान में बदहाल हैं। निदेशालय स्तर से ऐसी सभी सड़कों की वीडियोग्राफी कर इसे अपलोड किया गया है। अपलोड वीडियो के साथ मरम्मत व नवीनीकरण कार्य से जुड़ी पत्रावली तैयार कर बीते दिनों मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों के अनुसार प्रांतीय खंड से अकबरपुर विधान सभा की 81, टांडा की 61 व कटेहरी विधान की 92 सड़को का कार्ययोजना के तहत किया गया है। इनके निर्माण के लिए 42 करोड़ के खर्च का बजट प्रस्ताव दिया गया है। इसी तरह 22 करोड़ की लागत से जलालपुर विधान सभा की 70 व आलापुर विधान सभा की 74 सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख सड़कों की बदलेगी तस्वीर

तैयार कार्ययोजना में प्रमुख तौर पर सल्लापुर से बीबीपुर संपर्क मार्ग, मझुई नदी पर सेतु पहुंच मार्ग, अलीपट्टी होते हुए राजे पुर धांवा संपर्क मार्ग, सीहमई मोलनापुर संपर्क मार्ग, मुकुंदपुर कलहवा संपर्क मार्ग, कानपुर संपर्क मार्ग, सुईडीह खास संपर्क मार्ग, मया टांडा से सिचाई विभाग के डाकबंगला संपर्क मार्ग की बदहाली को दूर किया जाएगा।
इसके साथ ही हरदासपुर मार्ग से नकदरपुर संपर्क मार्ग, तमसा नदी बहोरीघाट सेतू अतिरिक्त पहुच मार्ग, कुर्चा अहेथा संपर्क मार्ग, नसीरपुर कैथी संपर्क मार्ग, एनएच 128 से काशीपुर से जमालापुर समेत 378 सड़कों का नवीनीकरण व मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

मंजूरी मिलते ही शुरू होगा कार्य
नवीनीकरण व मरम्मत के लिए बीते माह 378 चिह्नित सड़कों की सूची का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। -अश्वनी पांडेय, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed