{"_id":"67d06ccc0a51b8fc4e0d83f3","slug":"37272-students-appeared-in-high-school-and-intermediate-exams-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131066-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 37,272 विद्यार्थियों ने दी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 37,272 विद्यार्थियों ने दी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा
Tue, 11 Mar 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में निगरानी करती टीम
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सामाजिक विज्ञान, फल एवं खाद्य संरक्षण, सिलाई, संस्कृत और कृषि अभियंत्रण की परीक्षा हुई। इसमें 37,272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में कुल 39,545 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 2273 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। यह परीक्षा जिले के 113 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 34,878 की तुलना में 32,905 ने परीक्षा दी, जबकि 1973 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, फल एवं खाद्य संरक्षण की इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 544 के मुकाबले 524 विद्यार्थी उपस्थित और 20 अनुपस्थित रहे। तीन केंद्रों पर द्वितीय पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। इसमें 50 के मुकाबले 50 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इसके अलावा इंटर की संस्कृत और कृषि अभियंत्रण की परीक्षा 108 केंद्रों पर हुई। इसमें 4073 की तुलना में 3793 उपस्थित और 280 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा नकलविहीन और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सचल दलों ने किया औचक निरीक्षण
डीआईओएस गिरीश सिंह ने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज नथूपुर लौधना, ललता प्रसाद इंटर कॉलेज टांडा, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर, श्रीराम नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलपुर व अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सचल दल प्रभारी सुमित्रा देवी ने जयराज इंटर कॉलेज बिहड़ा, सीताराम सूर्य कुमार बंदीपुर व अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। सचल दल प्रभारी जीके जेटली, जीजीआईसी बेवाना, लक्ष्मी इंटर कॉलेज ताराकला, आरडी आरके इंटर कॉलेज बिछलोलपुर स्कूलों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। सचल दल जयचंद्र ने रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, झिनका देवी इंटर कॉलेज कटेहरी का निरीक्षण किया।