फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   36 mini buses will run from Tanda soon, transportation will become easier

Ambedkar Nagar News: टांडा से जल्द चलेंगी 36 मिनी बसें, आवागमन होगा आसान

Sun, 25 May 2025 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
36 mini buses will run from Tanda soon, transportation will become easier
जहांगीरगंज विकासखंड के मदैनिया में पहुंच नोडल अ​धिकारी ने लिया जायजा।संवाद
अंबेडकरनगर। बसों की कमी दूर करने के लिए अब परिवहन निगम की ओर से लोकल रूटों पर मिनी बसों का संचालन किया जाएगा। जून से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी दूर करने के लिए टांडा बस स्टैंड से 36 मिनी बसें चलेंगी। बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सेवाओं में काफी राहत मिलेगी और लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तमाम ऐसे रूट हैं, जिन पर निगम की बड़ी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अकबरपुर डिपो से अभी 88 बसें संचालित हो रही हैं। बसें अलग अलग जिलों को जा रही हैं। कई बसें ग्रामीण क्षेत्र में लिंक सेवाओं के रूप में भी प्रयुक्त होती हैं। अब जिले के लोकल रूटों पर संचालन के लिए 36 मिनी बसें जून से पहले आवंटित हो जाएंगी और उनका संचालन करा दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि मिनी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



इन रूटों पर चलेंगी बसें



रूटवार बसों की संख्या



टांडा- अकबरपुर-शाहगंज-जौनपुर- 1



टांडा-अकबरपुर-शहगंज- 2



बस्ती-टांडा-जलालपुर-कटका-जलालपुर-टांडा-बस्ती-1



राजेसुल्तापुर-हंसवर-टांडा-मया-अयोध्या-लखनऊ- 2



टांडा-मया-अयोध्या-लखनऊ- 6



कम्हरिया-टांडा-लखनऊ- 4



टांडा-कम्हरिया-गोरखपुर- 1



टांडा-बस्ती-गोरखपुर- 2



टांडा-अकबरपुर-कादीपुर-सुल्तानपुर- 2



टांडा-अकबरपुर-शाहगंज-वाराणसी- 2



टांडा-हंसवर-राजेसुल्तानपुर-महराजगंज-आजमगढ़- 2



टांडा-सेमरी सुल्तानपुर- 2



टांडा-इल्तिफातगंज-अकबरपुर-महरुआ-भीटी- 1



अकबरपुर-हंसवर-बसखारी-अकबरपुर-महरुआ सुल्तानपुर-अकबरपुर- हंसवर- 1



अकबरपुर-शुकुल बजार-मरहरा-औराडॉंड-आजमगढ़-दोहरी घाट-बडहलगंज- 1



अकबरपुर-प्रयागराज वाया कादीपुर सुलतानपुर-कादीपुर-नेमपुर-जलालपुर-रामनगर कम्हरिया घाट-नेमपुर-कादीपुर-सुल्तानपुर-प्रयागराज-अकबरपुर- 2



अकबरपुर-अहिरौली-बूढ़नपुर-अहिरौली-अकबरपुर-अयोध्या-1



जलालपुर-अकबरपुर-लखनऊ- 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed