फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3,555 beneficiaries of Kisan Samman Nidhi found ineligible.

Ambedkar Nagar News: किसान सम्मान निधि के 3,555 लाभार्थी अपात्र मिले

Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
3,555 beneficiaries of Kisan Samman Nidhi found ineligible.
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त नवंबर में किसानों के खातों में आने की उम्मीद है। इससे पहले जिले में योजना के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जांच में अब तक 3,555 किसान अपात्र पाए गए हैं, जबकि 28 मामलों में विवाद होने के कारण सत्यापन लंबित है। विभाग मृतकों, दोहरे नाम और पति-पत्नी दोनों के योजना का लाभ लेने जैसे मामलों की जांच कर ऐसे नाम सूची से हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि पिछली बार 23वीं किस्त के रूप में जिले के करीब 3.80 लाख किसानों के खातों में धनराशि भेजी गई थी। आगामी किस्त से पहले लाभार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके और अपात्रों के नाम हटाए जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभिलेखों में नाम और गाटा संख्या संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया है। इन त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया जारी है। विवादित मामलों का निस्तारण और अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थियों की सूची को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed