फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 roads of Akbarpur city will shine with three crores

Ambedkar Nagar News: तीन करोड़ से चमकेंगी अकबरपुर शहर की 35 सड़कें

Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
35 roads of Akbarpur city will shine with three crores
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब अकबरपुर नगर पालिका में विकास कार्यों को गति देने की मुहिम शुरू हो गई है। नगर पालिका टीम ने नगर के 35 से अधिक मार्गों की बदहाली दूर करने व नए सिरे से बनाने के लिए अपनी आगणन रिपोर्ट तैयार की है। लगभग तीन करोड़ रुपये इन मार्गों पर खर्च होने का अनुमान है। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में लंबे समय से बदहाल हो चुके मार्गों को बेहतर करने की मुहिम जल्द शुरू होने वाली है। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक भले ही अब तक नहीं हुई लेकिन नगर के विकास का खाका खींचने का ब्लूप्रिंट अंदरखाने तैयार हो रहा है। नगर के अमरौला, लोरपुर, मिर्जापुर कोड़रा, मीरानपुर अस्पताल गली, गंजा सहित अन्य मोहल्लों की बदहाल हो चुकी सड़कों को नए सिरे से बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अलावा नई काॅलोनियों में भी सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग मार्ग बनाने के लिए चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

आवागमन को सुगम करने के साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर करने के लिए काम चल रहा है। नगर पालिका की तरफ से नगर के तिराहे, चौराहे व प्रमुख मार्गों पर 120 वॉट की एलईडी लाइट लगाने की तैयारी है। इसके लिए नगर पालिका टीम इन दिनों सर्वे कर रही है। करीब 300 लाइटों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पेजयल व जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर करने के लिए नगर पालिका टीम मोहल्लावार मुहिम शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग की बदहाली से हो रही मुश्किल
मिर्जापुर निवासी राजीव कनौजिया ने कहा कि मोहल्ले को जाने वाली सड़क काफी दिन से खस्ताहाल है। कई बार इसे दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है। नगर पालिका प्रशासन को तेजी से सड़क, पेयजल, साफ-सफाई व जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर करना चाहिए। यहीं के हीरालाल भी मार्ग की बदहाली से परेशान है। कहा कि मिर्जापुर मोहल्ले से कृष्णानगर काॅलोनी के पास निकलने वाली सड़क काफी टूट चुकी है। बारिश होने पर कई जगह जलभराव हो जाता है। नगर पालिका प्रशासन को अविलंब इसे बेहतर करना चाहिए। चैतू राजभर ने कहा कि मोहल्ले में पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की जरूरत है।

तैयार की जा रही रिपोर्ट
अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि पहले चरण के लिए नगर की क्षतिग्रस्त 35 सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनकी मरम्मत व निर्माण में आने वाले खर्च का भी आगणन कर लिया गया है। एलईडी लाइट लगाने के लिए भी स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा नगर में साफ-सफाई, पेयजल व जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी काम चल रहा है।



नगर का होगा चौमुखी विकास
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर के चौमुखी विकास की रूपरेखा तय की गई है। पहली बैठक में कई कार्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे। इसके अनुरूप काम कराया जाएगा। बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका को आगणन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। - चंद्रप्रकाश वर्मा, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed