{"_id":"572796d24f1c1bc17b5cd9b8","slug":"3495-students-given-polytechnic-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"3495 ने दी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3495 ने दी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 02 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बने परीक्षा केन्द्र पर पॉलीटेकिभनक प्रवेश परीक्षा देते अथ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छह केंद्रों पर रविवार को हुई पॉलीटेनिक प्रवेश परीक्षा में 260 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे, जबकि तीन हजार 495 ने परीक्षा में भाग लिया। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को अकबरपुर नगर के डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में हुई।
विज्ञापन
यहां कुल 500 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 32 अनुपस्थित रहे। रामसमुझ सूरसती महाविद्यालय अकबरपुर में एक हजार के सापेक्ष 924 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 600 परीक्षार्थियों को आना था, लेकिन 45 नहीं आए।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में 400 परीक्षार्थियों में से 369 ने परीक्षा दी। बीएनकेबी महाविद्यालय में 800 परीक्षार्थियों की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 75 नदारद रहे। छत्रपति साहूजी महाराज पॉलीटेक्निक कॉलेज शिवबाबा में 495 परीक्षार्थियों को आना था, जबकि 454 ही पहुंचे। इस तरह 260 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन