फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   34 Lakhs Required for Shadi Anudaan

34 लाख मिलें तो 167 पात्र पाएं शादी अनुदान

Mon, 23 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
34 Lakhs Required for Shadi Anudaan
अंबेडकरनगर। करीब 34 लाख रुपए धनाभाव के चलते शादी अनुदान योजना का लाभ पाने के लिए 167 पात्रों को इंतजार बना हुआ है। आवेदन करने वाले गरीब परिवार बैंक व समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। शासन द्वारा धन मुहैया न कराए जाने के चलते इन पात्रों को करीब तीन माह से शादी अनुदान योजना के तहत 20-20 हजार रुपए मिलने का इंतजार है। इनमें से कई आवेदकों के घर वैवाहिक आयोजन किसी तरह से निपट चुका है तो कई के घर आगामी दिनों में वैवाहिक आयोजन है। ऐसे में यदि समय रहते शासन द्वारा धनराशि नहीं मुहैया करायी गई तो संबंधित आवेदकों को वैवाहिक आयोजन में मुश्किल भी खड़ी होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा शादी अनुदान योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में 20 हजार रुपए की धनराशि मुहैया करायी जाती है। इसमें आवेदक को अपनी पात्रता के लिए आवश्यक अभिलेख मुहैया कराने के साथ ही आवेदन के साथ शादी का कार्ड भी लगाना पड़ता है। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदकों को धन मुहैया कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाती है। शासन से धन मुहैया होने के बाद विभाग संबंधित पात्रों को संबंधित धनराशि मुहैया कराता है। मौजूदा समय में समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर 167 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें सरकार से धनराशि मिलने का इंतजार है। विभाग के पास आवश्यक धनराशि न होने के चलते करीब तीन माह से आवेदकों को धनराशि का इंतजार बना हुआ है। आवेदक अक्सर समाज कल्याण विभाग का चक्कर काटते नजर आते हैं या फिर बैंक। परन्तु उन्हें अब योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इस योजना में पात्रता श्रेणी ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46 हजार रुपए तथा शहरी क्षेत्र के आवेदकों के लिए 56 हजार 480 रुपए निर्धारित है।
विज्ञापन

भीटी निवासी रामआसरे के मुताबिक उनकी बेटी का विवाह नवंबर माह में था। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है, परन्तु अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जलालपुर के शिवपूजन व अकबरपुर की प्रभावती का भी कहना है कि आवेदन किए डेढ़ माह से ऊपर का समय बीत गया, लेकिन अब योजना का लाभ नहीं मिला है। बताया कि उनकी पुत्री का विवाह पिछले माह हो चुका है। धनराशि न मिलने से मुश्किल हो रही है। संबंधित धनराशि मिलने की उम्मीद में किसी तरह से व्यवस्था की गई थी। सरकार को इस गंभीरता से लेते हुए अविलंब धनराशि मुहैया कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने वाले कुल 167 आवेदकों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। आवेदकों की संख्या के अनुसार 33 लाख 40 हजार रुपए की आवश्यकता है। धनराशि मुहैया होते ही पात्रों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। आवेदकों को बार बार कार्यालय या बैंक का चक्कर लगाने की जरूरत नही है।
आरके चौरसिया जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed