फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   33 new contract doctors will be posted

तैनात होंगे 33 नए संविदा चिकित्सक

Mon, 31 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
33 new contract doctors will be posted
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर 33 चिकित्सकों की तैनाती का निर्णय हुआ है। इसके लिए 10 नवंबर को कलेक्ट्रेट में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें सफल चिकित्सकों को संबंधित स्थानों पर तैनाती दे दी जाएगी जिसके बाद मरीजों का इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित मातृ शिशु विंग में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का एक, बाल रोग विशेषज्ञ का एक व एनेस्थेटिक्स के तीन पद पर चिकित्सकों की तैनाती होनी है। दो पैथोलॉजिस्ट व एक रेडियोलॉजिस्ट को भी नियुक्त किया जाना है। जिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का एक, बाल रोग विशेषज्ञ के दो, जनरल फिजीशियन का एक, ईएमओ के चार पद पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

जलालपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का एक तथा जलालपुर, टांडा, कटेहरी व जहांगीरगंज सीएचसी में एनेेस्थेटिक्स का एक-एक चिकित्सक तथा टांडा व जलालपुर में एक-एक महिला चिकित्सक की तैनाती की जानी है। टीबी सेंटर में एक चिकित्सक, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्सक के साथ ही टेली मेडिसिन सेवा के लिए जिला अस्पताल में तीन चिकित्सकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 33 पदों पर अलग-अलग योग्यता के चिकित्सक रखे जाएंगे। इनके लिए जिलाधिकारी कार्यालय में 10 नवंबर को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। सीएमओ ने बताया कि सभी नियुक्ति एक वित्तीय वर्ष के लिए मान्य होगी जिसे सरकार से अनुमोदन के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed