फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   33 centers start buying sugarcane

33 केन्द्रों पर गन्ने की खरीद शुरू

Tue, 01 Dec 2015 11:08 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

विशेष पूजन-अर्चन के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों पर मंगलवार से चीनी मिल ने गन्ना खरीद का श्रीगणेश कर दिया है। यह बात अलग है कि पहले ही दिन ज्यादातर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ क्षेत्रों में इक्का-दुक्का किसानों ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर गन्ना बिक्री की।

विज्ञापन


अनुमान है कि 2 दिसंबर बुधवार से अकबरपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताते चलें कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार दो दिन पूर्व 2 दिसंबर से ही पेराई का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए 1 दिसंबर से गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा परिसर में मंगलवार को मुख्य महाप्रबंधक हुकुम सिंह गंगवार ने विशेष पूजन-अर्चन के साथ ही पेराई के कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 33 क्रय केंद्रों पर भी विशेष पूजन-अर्चन के साथ ही गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खरीद का पहला दिन होने के चलते ज्यादातर क्रय केंद्रों पर पूरी तरह सन्नाटे का माहौल रहा। कुछ ही केंद्रों पर इक्का-दुक्का किसान अपना-अपना गन्ना लेकर केंद्रों पर पहुंचे। मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि गन्ना बिक्री में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

जौनपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़ में 49 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। श्री सिंह ने बताया कि मिल को 70 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। 2 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले पेराई के कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए 1 दिसंबर से ही क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया।


बताया कि पहला दिन होने के चलते कम किसान गन्ना लेकर केंद्रों तक पहुंचे। आने वाले दिनों में खरीद में तेजी आएगी। उधर मंगलवार को सोनगांव, अटंगी, बेलउवा, सैदापुर, महरुआ, जलालपुर, मंगुराडिला आदि केंद्रों पर विशेष पूजन-अर्चन के बाद गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed