फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   33 buses will go through Purvanchal Expressway from today

Ambedkar Nagar News: आज से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगी 33 बसें

Sat, 20 Jan 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
33 buses will go through Purvanchal Expressway from today
24 तक अब अकबरपुर नहीं आएगी कोई भी ट्रेन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। एक तरफ जहां परिवहन निगम की बसों से अयोध्या होकर जाने की छूट रही तो वहीं शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर एक भी ट्रेन नहीं आई। यहां अब 24 जनवरी तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। परिवहन निगम की बस भी रविवार सुबह से अयोध्या होकर जाने की बजाए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होकर लखनऊ की तरफ आगे बढ़ेंगी।
ट्रेन से यात्रा की उम्मीद लगाए यात्रियों को शनिवार को झटका लगा। कई यात्रियों को यह जानकारी नहीं थी कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। अकबरपुर होकर कुल 58 ट्रेन का संचालन पूर्व में होता रहा है। ज्यादातर ट्रेन पहले से ही डायवर्ट या फिर निरस्त थीं। कभी दो तो कभी तीन या चार ट्रेन ही इधर से होकर गुजर रहीं थीं। सभी ट्रेन का संचालन अकबरपुर व अयोध्या होकर जाना रोक दिया गया। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर परिवहन निगम के अकबरपुर डिपों की 33 बसें रविवार सुबह से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होकर अकबरपुर से होकर लखनऊ, कानपुर व दिल्ली आदि शहरों तक जाएंगी। इसी रूट से होकर बसाें की वापसी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed