{"_id":"610441b48ebc3e587c09724c","slug":"32-pairs-of-each-other-took-seven-rounds-ambedkar-nagar-news-lko5892096122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरे लेकर एकदूजे के हुए 32 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरे लेकर एकदूजे के हुए 32 जोड़े
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह योजना में मौजूद जोड़े।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। विकासखंड जलालपुर परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 32 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ फेरे लेकर सुख दुख में जीवन भर साथ रहने की कसम के साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। सभी जोड़ों को उपहार के तौर पर गृहस्थी का सामान सौंपने के साथ योजना के तहत मिलने वाली धनराशि भी बैंक खातों में भेजी गई।
इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार की योजना गरीब तबके की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। कमजोर वर्ग से जुड़े तमाम बेटियों के हाथ आसानी से पीले हो रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 32 जोड़ों ने एक सामूहिक विवाह कर एक दूसरे के सुख दुख में जीवन भर भागीदारी बने रहने का संकल्प लिया।
सभी को उपहार के तौर पर गृहस्थी के बतौर चांदी की पायल, साड़ी, चुनरी, बिछिया, बर्तन, बैग आदि के साथ योजना के तहत मिलने वाला 35-35 हजार की धनराशि भी संबंधित जोड़ों के खाते में जमा करायी गयी। इस दौरान माजूद अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय गृहस्थ जीवन की मंगल कामना की।