फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   32 ATM didn’t unlock after Notbandi

नोटबंदी के बाद से नहीं खुले 32 एटीएम के ताले

Fri, 30 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
32 ATM didn’t unlock after Notbandi
बंद पड़े एटीएम। - फोटो : symbolic

नोटबंदी के बाद से जिले के 32 एटीएम के ताले ही अब तक नहीं खुल पाए। सरकार व रिजर्व बैंक ने भले ही 50 दिन बाद हालात सामान्य हो जाने का दावा किया हो लेकिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के इन सभी 32 एटीएम से धन-निकासी की सुविधा शुरू करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इससे लगभग 20 हजार उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ लगभग 40 एटीएम ऐसे हैं जिनमें पूरे दिन धन-निकासी नहीं हो पा रही। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में नोटबंदी के 50 दिन बाद भी हालात किस तरह से मुश्किल बने हुए हैं। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नोटबंदी का एलान किया था तो उसके बाद से ही एटीएम सेवाएं चरमरा गईं। देशभर के सभी एटीएम एक दिन बंद थे।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि इसके बाद आवश्यक उपकरण लगाने के साथ सभी एटीएम से सुचारु ढंग से धन-निकासी होने लगेगी। हालांकि इन उम्मीदों को करारा झटका लगा। शुरुआती दौर में एचडीएफसी व एक्सिस बैंक के अलावा स्टेट बैंक के ही इक्का-दुक्का एटीएम से धन-निकासी संभव हो पाई जबकि जिले में 100 से अधिक एटीएम विभिन्न बैंकों के स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन बीतने के साथ ही प्रधानमंत्री व रिजर्व बैंक ने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि 50 दिन बाद हालात सामान्य हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी अभी नजर नहीं आ रहा। हालांकि बैंकों में लाइन अब कम होने लगी है लेकिन एटीएम सेवा पटरी पर नहीं आ सकी है।

एटीएम सेवाएं जिले में किस तरह उपभोक्ताओं की उम्मीदों को चकनाचूर कर रहीं है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नोटबंदी के बाद से जिले में 32 एटीएम ऐसे हैं जो अभी तक शुरू ही नहीं हो सके हैं।


जिला मुख्यालय पर फैजाबाद रोड स्थित एसबीआई के एटीएम, फैजाबाद रोड स्थित आंगो एटीएम, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोखर में स्थित यूनियन बैंक एटीएम, आलापुर स्थित एसबीआई एटीएम, महरुआ स्थित कारपोरेशन  बैंक एटीएम, भीटी व सेनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम, जलालपुर में पीएनबी व बैंक ऑफ बड़ौदा के एक एटीएम इनमें शामिल हैं। इन एटीएम से लगभग 20 हजार उपभोक्ता सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed