{"_id":"570d2d044f1c1bc00a4a6ab8","slug":"3192-left-the-seminary-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"3192 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3192 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में मौलवी व मुंशी की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित मुंशी व मौलवी की परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मदरसा बोर्ड ने पहले से ही आवश्यक तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। पहले दिन जहां 1763 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी थी, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को तीन हजार 192 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जिले के 18 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है।
विज्ञापन