फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   300 beds will be increased in hospitals, will get relief

अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 300 बेड, मिलेगी राहत

Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
300 beds will be increased in hospitals, will get relief
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जिला अस्पताल के अलावा सभी 9 सीएचसी व 13 पीएचसी में कुल 300 बेड बढ़ाए जाएंगे। जिला अस्पताल में 42 बेड, प्रत्येक सीएचसी में 20-20 बेड, जबकि प्रत्येक पीएचसी में 6-6 बेड बढ़ाए जाएंगे। इमरजेंसी सर्विसेज योजना के तहत लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएंगे। अस्पतालों में बेड की संख्या में वृद्धि हो सके, इसके लिए कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस जल निगम को नामित किया गया है। इन बेडों को बढ़ाए जाने के बाद जिला अस्पताल में जहां बेड की संख्या बढ़कर 448 हो जाएगी, तो वहीं सीएचसी में 50 व पीएचसी में बेडों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। बेडों की संख्या बढ़ने से अब किसी आपदा के समय इलाज के लिए मरीजों को भर्ती करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन

किसी भी आपदा के दौरान मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने में आने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने जिले को बड़ा तोहफा दिया है। अस्पतालों में बेड की किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए इमरजेंसी सर्विसेज योजना के तहत जिले में जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी में बेडों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। जिला अस्पताल के अलावा 9 सीएचसी व 13 पीएचसी संचालित हैं। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में 406 बेड, प्रत्येक सीएचसी में 30-30 बेड, जबकि प्रत्येक पीएचसी में 4-4 बेड उपलब्ध हैं। किसी आपदा के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ने पर संबंधित अस्पतालों में बेड की संख्या कम पड़ जाती थी, जिससे मरीजों को भर्ती करने में मुश्किलें उठानी पड़ रही थीं। कई बार ऐसी भी परिस्थिति सामने आई, जब जिला अस्पताल में गलियारे में मरीजों को भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए ही अब बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। सहायक अभियंता स्वास्थ्य विभाग विजयपाल सिंह ने बताया कि इमरजेंसी सर्विसेज योजना के तहत कुल 300 नए बेड संबंधित अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे। इसमें जिला अस्पताल में 42, प्रत्येक सीएचसी में 20-20 बेड व पीएचसी में 6-6 बेड बढ़ाए जाएंगे। ऐसे में जिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 448, सीएचसी पर 50-50, जबकि पीएचसी पर बेडों की संख्या बढ़कर 10-10 हो जाएगी। बताया कि 5 करोड़ की लागत से बेडों की स्थापना की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस जल निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में इमरजेंसी सर्विसेज योजना के तहत 300 बेड बढ़ाए जाएंगे। 5 करोड़ की लागत से बेडों को संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस जल निगम को सौंपी गई है। शीघ्र ही बेडों के बढ़ाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed