फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 youths from Purvanchal and Bihar were cheated of Rs 50 lakh in the name of sending them to Israel

Ambedkar Nagar News: इस्राइल भेजने के नाम पर पूर्वांचल व बिहार के 30 युवाओं से 50 लाख की ठगी

Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
30 youths from Purvanchal and Bihar were cheated of Rs 50 lakh in the name of sending them to Israel
 राजेसुल्तानपुर के पदुमपुर में बंद पड़ा अरेबियन इंटरप्राइजेस का दफ्तर।
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के पदुमपुर बाजार में जालसाजों ने इस्राइल भेजने के नाम पर पूर्वांचल व बिहार प्रांत के 30 युवाओं से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद ऑफिस बंद कर जालसाज भाग गए हैं। एसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पदुमपुर बाजार में कम्हरिया रोड पर जालसाजों ने कई माह पूर्व युवाओं को विदेश भेजने के लिए वीजा और टिकट उपलब्ध कराने का दावा करते हुए ऑफिस खोला था। इस गिरोह का संचालन गोरखपुर निवासी अजय साहनी अपने सहयोगी बंटी सिंह व अन्य साथियों के साथ कर रहा था। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिये अजय व बंटी सिंह के संपर्क में अंबेडकरनगर के अलावा गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, बिहार के करीब 30 बेरोजगार युवकों से संपर्क साधा।
विज्ञापन

सभी को पांच व छह जून को ऑफिस बुलाकर उनका साक्षात्कार लिया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से एक तो किसी से दो लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यम से ऐंठ लिए थे। सभी को अगस्त माह की विभिन्न तिथियों में इस्राइल जाने के लिए फर्जी टिकट व वीजा थमा दिया गया था। करीब 15 दिन पहले सभी इस्राइल जाने के लिए दिल्ली एअरपोर्ट पहुंचे। चेकिंग के दौरान एअरपोर्ट कर्मियों ने टिकट व वीजा दोनों फर्जी होने की बात बता सभी को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से भागकर सभी ऑफिस पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला। अजय साहनी व बंटी सिंह को फोन करने पर उनका मोबाइल बंद जा रहा है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ठगी की शिकायत की, तो पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed