फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 people found Corona positive

30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
30 people found Corona positive
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित सामने आए, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया। उधर, बीते दिन कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को जहां पांच मामले ही सामने आए थे, तो मंगलवार को अचानक इसमें वृद्धि हुई। सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। उधर बीते दिन कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि वे कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करें। संबंधित बूथ पर पहुंचकर बढ़ चढ़कर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed