फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3 People killed in road accident

सड़क हादसों में गई तीन युवकों की जान

Wed, 11 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
3 People killed in road accident
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से संबंधित परिवारों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मालीपुर थाना अन्तर्गत कजरी नंदापुर गांव निवासी बृजमोहन (32) पुत्र श्यामलाल मंगलवार अपराह्न बाइक से मालीपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह हसनपुर इस्माइलगंज गांव के पास पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना अन्तर्गत वल्लीपुर गांव निवासी रंजीत (27) पुत्र बिजला गत सोमवार की शाम बाइक से जलालपुर जा रहा था। वल्लीपुर गांव के बाहर पहुंचने पर उधरोसे गुजर रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत फरीदपुर कुतुब निवासी जितेंद्र (28) पुत्र रामधनी एक दिन पहले होली के दिन बाइक से मेहनिया निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बरुआ जलाकी गांव के पास पहुंचा तो इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि एक माह पूर्व ही उसका विवाह अहिरौली थाना अन्तर्गत प्रतापपुर चमुर्खा में हुआ था। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed