{"_id":"1c3de342ba117539bf5001f693982878","slug":"3-million-voters-will-choose-the-village-government-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख मतदाता आज चुनेंगे गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख मतदाता आज चुनेंगे गांव की सरकार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पूर्व सोमवार को कुल 389 पोलिंग पार्टियां संबंधित विकास खंड के लिए रवाना हो गईं। इसमें कुल 1 हजार 556 कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
59 पार्टियों के 236 कर्मचारियों को अतिरिक्त में रखा गया है। उधर मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे हैं।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए भीटी व कटेहरी विकास खंड में मंगलवार को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली हैं। मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि भीटी विकास खंड में ग्राम प्रधान के 92 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1078 पद के लिए 1 लाख 28 हजार 884 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल 93 मतदान केंद्र व 163 मतदान स्थल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विकास खंड में कुल 163 पोलिंग पार्टियों में 652 कर्मचारियों को लगाया गया है। यहां 25 पोलिंग पार्टियों में 100 कर्मचारियों को अतिरिक्त रखा गया है।
कटेहरी विकास खंड में ग्राम प्रधान के 97 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1 हजार 175 पद के लिए होने वाले चुनाव में 1 लाख 57 हजार 833 मतदाताओं के लिए कुल 102 मतदान केंद्र व 226 मतदान स्थल की स्थापना की गई हैं।
सोमवार को कटेहरी विकास खंड के लिए 226 पोलिंग पार्टियों के 904 कर्मचारियों को रवाना किया गया है। 34 पार्टियों में 136 कर्मचारी को अतिरिक्त रखा गया है। श्री मिश्र ने बताया कि दोनों विकास खंड में 2 लाख 86 हजार 717 मतदाता 189 ग्राम प्रधान व 2 हजार 253 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।