फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3.75 lakh voters will cast votes today

3.75 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

Tue, 08 Dec 2015 10:31 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले मंगलवार को ही पहुंच गईं। दोनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य इससे पहले मंगलवार पूर्वाह्न से शुरू हो गया था। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध किए गए हैं।  जिले में तीन चरणों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निपटने के साथ ही चौथे व अंतिम चरण के मतदान का इंतजार समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को जलालपुर व भियांव विकास खंड के मतदाता अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए वोट डाल सकेंगे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में निपटे, इसके लिए प्रशासन ने एक दिन पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लीं। अतिसंवेदन व संवेदनशील बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है, वहीं सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को इन बूथों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जलालपुर विकास खंड में प्रधान के 120 पद के लिए 977 प्रत्याशी व ग्राम पंचायत सदस्य के 1508 पद के लिए 706 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए 123 मतदान केन्द्रों के 317 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए 317 पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं, जिनमें 1268 मतदान कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विषम परिस्थितियों के लिए 48 पोलिंग पार्टियों में 192 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। यहां पर 2 लाख 24 हजार 635 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भियांव विकास खंड में प्रधान के 83 पद के लिए 652 व सदस्य के 1057 पद के सापेक्ष 263 प्रत्याशी मैदान मेें हैं।

यहां पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया निपटाने के लिए 84 मतदान केंद्रों पर 245 बूथ बनाए गए हैं। 245 पोलिंग पार्टियों में 980 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं 37 पोलिंग पार्टी के 148 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। यहां पर 1 लाख 54 हजार 818 मतदाता अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए वोट डालेंगे।


उधर जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि दोनों विकास खंडों के 207 मतदान केंद्रों के लिए 562 पोलिंग पार्टियों में 2 हजार 248 कर्मचारियों को मंगलवार को संबंधित विकास खंडों से रवाना कर दिया गया। बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed