फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2,96750 answer sheets reached 113 centers

Ambedkar Nagar News: 113 केंद्रों पर पहुंचीं 2,96750 उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
2,96750 answer sheets reached 113 centers
अंबेडकरनगर। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए तैयारियां लगातार जारी हैं। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 113 केंद्रों पर कराई जानी हैं। केंद्रों पर 2,96750 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। वहीं इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी केंद्र व्यवस्थापकों पर आ गई है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र भी आ गए हैं, जो शहर के एक इंटर कॉलेज में रखे गए हैं।
विज्ञापन

24 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। तीन संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्राें को सुरक्षा की दृष्टि से जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इनमें क्षेत्राधिकारियाें के साथ ही थानेदारों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। नकलचियों पर लगाम कसने के लिए छह उड़नदस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक उड़नदस्ते के साथ भी दो-दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं की रखवाली के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा तैयारियों से लेकर पेपर व कॉपियों को रखने की तैयारी की जा रही है। केंद्रों पर 2,96750 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। वहीं इनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed