फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   27.5 lakh rupees received to protect the needy from cold

Ambedkar Nagar News: जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए मिले साढ़े 27 लाख रुपये

Tue, 03 Dec 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
27.5 lakh rupees received to protect the needy from cold
अंबेडकरनगर। ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए जिले में साढ़े 27 लाख की राशि पहुंच गई है। प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के लिए सभी तहसीलों में 50-50 हजार की राशि भेज दी गई। वहीं, कंबल की खरीदारी के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है। जल्द ही जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

गरीबों को ठंड से बचाने की लिए बीते दिनों जिले के आपदा प्रबंधन विभाग को साढ़े 27 लाख की राशि मिल गई। शासन के निर्देशानुसार सभी तहसीलों में प्रमुख स्थानों पर अलाव के साथ ही गरीबों को कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। आपदा विभाग कार्यालय के अनुसार जो राशि जिले को मिली है उसमें से प्रत्येक तहसील में अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। वही, कंबल वितरण के लिए 26 नवंबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। छह दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी टीम कंबल की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद नामित एजेंसी द्वारा जिले को कंबल उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। कार्यालय के अनुसार कंबल मिलने के बाद सभी तहसीलों में वितरण के लिए भेजा जाएगा। विभाग के अनुसार 10 हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए जाने की तैयारी है। सभी तहसीलों में दो-दो हजार कंबल सौंपे जाएंगे। इसके बाद सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में गरीबों का चयन कर पात्रों को कंबल उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल आपूर्ति के लिए पड़ा है टेंडर
कंबल की आपूर्ति के बीते दिनों टेंडर मांगे गए हैं। आगामी दिनों में टेंडर खुलने के बाद जांच एजेंसी की रिपोर्ट मिलने के बाद सभी तहसीलों को कंबल भेजा जाएगा। अलाव की राशि सभी तहसीलों में भेज दी गई है। -डॉ.सदानंद गुप्त, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed