{"_id":"61a26d4d0f2c7125ce5b37d4","slug":"27178-voters-increased-in-special-revision-campaign-ambedkar-nagar-news-lko60638226","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 27178 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 27178 मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नवंबर में चले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 27 हजार 178 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अब मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 60 हजार 134 हो गई है। विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन विभाग महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में सफल रहा है। इस अभियान में जहां 16 हजार 799 महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हुए, वहीं इसके सापेक्ष पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 हजार 379 ही है। इसके अलावा पुनरीक्षण के दौरान सूची से 9 हजार 351 मतदाताओं के नाम विलोपित हुए हैं। जिले के 2075 बूथों पर चले इस अभियान के दौरान बीएलओ को अब तक नाम बढ़ाने, घटाने सहित अन्य के लिए कुल 38 हजार 148 आवेदन प्राप्त हुए।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में बीती एक नवंबर से फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदाता पुनरीक्षण का यह कार्य जिले में 30 नवंबर तक सभी 2075 मतदेय स्थलों पर चलना है। इस कार्य में बीएलओ व सुपरवाइजर पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी शहंशाह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेजी
से चल रहा है। अब तक आए फार्म संख्या 6 के आवेदनों के आधार पर 27 हजार 178 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से 4 हजार 495, जलालपुर में 6 हजार 690, आलापुर में 5 हजार 366, टांडा में 5 हजार 401 व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 226 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं। इसमें 16 हजार 799 महिला मतदाता हैं, जबकि 10 हजार 379 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसमें 47 दिव्यांग मतदाता भी हैं। खास बात यह है कि निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान के दौरान 8 हजार 763 उन नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया है, जिनकी उम्र 18 व 19 वर्ष के बीच है। मतदाताओं से लगातार दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा निर्वाचन विभाग ने फार्म 7 के तहत 9 हजार 351 मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित किए हैं। इसमें मृत होने के चलते 6 हजार 649 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। इसमें कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से 1159, टांडा में 1275, आलापुर में 1229, जलालपुर में 1965 व अकबरपुर में 1121 दिवंगत मतदाता शामिल हैं। अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो जाने के चलते 1900 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया। 802 ऐसे मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है, जिनका नाम सूची में त्रुटिवश दो बार दर्ज हो गया था। अभियान के दौरान 1571 मतदाताओं का नाम उसी विधानसभा क्षेत्र के दूसरे बूथ पर शिफ्ट किया गया, क्योंकि वह संबंधित क्षेत्र के निवासी हो चुके हैं। बताया कि अभी अभियान चल रहा है।
तेजी से चल रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्य
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 27 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में एलईडी युक्त वाहन रवाना किए गए हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, वह अपना नाम मतदाता सूची में बीएलओ से मिलकर दर्ज करा सकते हैं।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम