{"_id":"57bca5544f1c1b6138d5015d","slug":"27-hope-to-do-well-respected-spouses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य के लिए 27 आशा बहुएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य के लिए 27 आशा बहुएं सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
नवीन सब्जी मंडी सिझौली में आयोजित सम्मेलन में आशाओं को सम्मानित करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी आशा बहुओं पर है। ऐसे में उन्हें इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा। यह बातें मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में आयोजित आशाओं के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीडीओ नेहा प्रकाश ने कही। कार्यक्रम के दौरान कुल 27 आशाओं को सम्मानित किया भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सीडीओ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कर की। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने के लिए आशा बहुओं की तैनाती की गई है। जननी सुरक्षा योजना, बाल पोषण योजना, टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के सुचारु संचालन की बड़ी जिम्मेदारी आशा बहुओं पर है।
ऐसे में उन्हें अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा। जबसे आशा बहुओं की तैनाती की गई है, तब से स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। आशा बहुओं की सक्रियता से ही न सिर्फ बच्चों की मृत्यु दर पर अंकुश लग सकेगा, बल्कि बच्चों व महिलाओं को कुपोषण से भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. वीके राय व मंडलीय प्रबंधक डॉ. डी. नाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन एवं योजनाओं का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक ब्लॉकों की तीन-तीन आशाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया किया जाता है।
इसके तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशा को पांच हजार, द्वितीय स्थान की आशा को दो हजार व तीसरा स्थान पाने वाली आशा को एक हजार रुपये पुरस्कार के स्वरूप दिया जाता है। इस दौरान सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा, डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सालिकराम, डॉ. ओपी गुप्त आदि मौजूद रहे।
सम्मनित होने वाली आशाओं में भीटी विकास खंड की कलावती प्रथम, अनुपम द्वितीय, विमलेश तृतीय, बसखारी की कंचन दुबे प्रथम, नीरज द्वितीय व नीलम सिंह तृतीय, जहांगीरगंज की मालती प्रथम, ऊषा जायसवाल द्वितीय व परमजीत तृतीय, जलालपुर की राजकन्या मिश्र प्रथम, बिमला देवी द्वितीय व प्रमिला तृतीय शामिल रहीं।
वहीं, कटेहरी की शीला सिंह प्रथम, सुमन द्वितीय व नीलम सिंह तृतीय, टांडा की गंगाजली प्रथम, तारा यादव द्वितीय व दुर्गावती तृतीय, रामनगर की रमिता प्रथम, सीमा द्वितीय व ऊषा पटेल तृतीय, अकबरपुर में किरन वर्मा प्रथम, रीता वर्मा द्वितीय व गीता सिंह तृतीय, भियांव की अर्चना यादव प्रथम, विंध्यवासिनी द्वितीय व रेखा तृतीय स्थान को पुरस्कृत किया गया।