{"_id":"570bec654f1c1b77494a6abd","slug":"27-acres-crop-of-wheat-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 बीघा गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सद्दरपुर में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कई जगहों पर फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हासिमपुर बरसावां गांव में सोमवार को एक बार फिर से खेतों में आग लग गई। इस बार आग गेहूं की कटाई कर रही मशीन से निकली चिंगारी की वजह से हुई। इससे रामआशीष की तीन बीघा गेेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
आग ने इसके बाद बालमुकुंद की एक बीघा, देवेंद्र की एक तथा गयादीन की तीन बीघा गेहूं की फसल जलाकर राख कर दी। चारों किसानों को इससे लगभग एक लाख 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर अकबरपुर फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दामूपुर में सोमवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना पर दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वंशराज की पांच बीघा, मंशाराम वर्मा की पांच, राममिलन वर्मा की चार, ओमप्रकाश की दो व तुलसीराम की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
पांचों किसानों को लगभग पौने चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार मुंडेरा में आग लगने से अरविंद की लगभग 12 बिस्वा फसल राख हो गई। इससे पीड़ित को करीब 12 हजार रुपये की क्षति हुई है।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित सद्दरपुर के बाहर रखे पुआल में अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि हवा का रुख खेतों की तरफ नहीं था।
अन्यथा दर्जनों बीघा फसल राख हो जाती। ग्रामीणों के अलावा राहगीरों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।