फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2655 students dropped out of the exam

2655 छात्रों ने परीक्षा से किया किनारा

Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
2655 students dropped out of the exam
अम्बेडकरनगर के बीएन इंटर कालेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा संपन्न हो गई। इस बीच मंगलवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 2655 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 27410 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए न सिर्फ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, बल्कि सचल दल भी लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। 13 अप्रैल को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। इस बीच मंगलवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 30 हजार 65 छात्रों की तुलना में 27 हजार 410 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर इम्तिहान दिया। 2655 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में तैनात रंजना चौधरी ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में 26681 छात्रों की तुलना में 24268 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया, जबकि 2413 छात्रोें ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 619 छात्रों की तुलना में 594 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 25 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 2765 छात्रों की तुलना में 2548 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। 217 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा पूरी तरह से संपन्न हो गई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 13 अप्रैल को संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed