फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2623 tablets arrived for council teachers

Ambedkar Nagar News: परिषदीय शिक्षकों के लिए पहुंचे 2623 टैबलेट

Mon, 16 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
2623 tablets arrived for council teachers
शुरू हुआ वितरण, योजनाओं को प्रभावी बनाने में मिलेगी मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लर्निंग रिसोर्स योजना के तहत सोमवार से जिले के 1334 परिषदीय व कम्पोजिट विद्यालय के 2623 प्रधानाध्यापक व वरिष्ठ सहायक अध्यापक के लिए टैबलेट का वितरण शुरू हुआ। अब इसके माध्यम से छात्रों की उपस्थिति के साथ साथ योजनाओं की बेहतर ढंग से शासन निगरानी कर सकेगा।
परिषदीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं की बेहतर ढंग से जानकारी शासन को उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग एप हैं। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व वरिष्ठ सहायक अध्यापक द्वारा अपने मोबाइल में इन एप को अपलोड कर जरूरी सूचनाओं का आदान प्रदान अब तक किया जाता है। इसमें कई बार नेटवर्क समस्या या फिर मोबाइल में कई प्रकार की तकनीकी समस्याओं का हवाला देकर समय पर जानकारियां नहीं उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें भी सामने आती रहीं हैं।
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए ही लर्निंग रिसोर्स योजना के तहत सोमवार से टैबलेट वितरण की शुरुआत हुई। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बतया कि शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के 218 विद्यालयों में 428, भीटी में 112 विद्यालयों के 221, भियांव में 140 विद्यालयों के 275, बसखारी में 117 विद्यालयों के 234, जहांगीरगंज में 130 विद्यालयों के 252, जलालपुर में 164 विद्यालयों के 324, कटेहरी में 149 विद्यालयों के 293, रामनगर में 138 विद्यालयों के 270, टांडा में 160 विद्यालयों में 318 व टांडा नगर के छह विद्यालयों के आठ प्रधानाध्यापक व वरिष्ठ सहायक अध्यापक के लिए टैबलेट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों के बीच टैबलेट का वितरण शुरू करा दिया गया है। इसका लाभ निश्चित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed