{"_id":"6aecb6e3eced45b00903268a","slug":"260-child-scientists-showcased-their-talent-at-the-childrens-science-congress-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-168626-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाल विज्ञान कांग्रेस में 260 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाल विज्ञान कांग्रेस में 260 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के आदर्श जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के कक्षा छह से 12 तक के 260 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. तारा वर्मा, निदेशक अभिनव वर्मा और यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ''सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार'' रखी गई थी।
प्रतिभागियों ने पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने शोध प्रोजेक्ट निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट में स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके वैज्ञानिक समाधान और दैनिक जीवन में विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े नवाचारी विचार शामिल रहे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. शिवम सिंह राजपूत, डॉ. विवेकानंद सिंह, डॉ. प्रभुदत्त द्विवेदी, संजय विश्वकर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार और श्याम मोहन पटेल शामिल रहे। विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि जूनियर वर्ग में अक्षय कुमार यादव, अभिज्ञान प्रताप, रितेश चौहान, शुभ, आयुष कुमार पटेल और सुप्रिया यादव की टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं, सीनियर वर्ग में अर्निका प्रजापति, अक्षत शुक्ल, निष्ठा मिश्रा, आंशी पटेल और रैना की टीमों ने स्थान बनाया। कार्यक्रम में जगदंबा यादव, छाया मौर्या, सह समन्वयक रवि प्रकाश चौधरी और चंद्रभान मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।