{"_id":"67a604c3dbc10dd71c0fd05a","slug":"26-teachers-and-employees-will-be-deployed-in-the-control-room-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1067090-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कंट्रोल रूम में तैनात किए जाएंगे 26 शिक्षक व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कंट्रोल रूम में तैनात किए जाएंगे 26 शिक्षक व कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71,368 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के परीक्षा केंद्राें को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। 113 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।इसमें 12 कंप्यूटर लगे हैं। यहां 26 शिक्षक व कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक कंप्यूटर से नौ से 10 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। नेटवर्क की समस्या से निपटने के लिए केंद्रों पर हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी दिखी तो रजिस्टर में नोट किया जाएगा। समय-समय पर जिला स्तरीय और बाहर से आने वाले अधिकारी अवलोकन करेंगे।
इनसेट-
फैक्ट फाइल-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में कुल विद्यालय-378
राजकीय-32
एडेड-60
वित्तविहीन-286
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा केंद्र- विद्यालय का प्रकार
113 राजकीय-06
एडेड-50
वित्तविहीन-57
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कुल परीक्षार्थी-71,368
परीक्षा- बालक- बालिका
हाईस्कूल- 17,160 18,094
इंटर- 16,727 19,387
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल- 33,887 37,471
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रजिस्टर पर नोट होगी शिकायत
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए किसी भी परीक्षा केंद्र पर कैमरे की गड़बड़ी और अन्य गतिविधि होने पर शिक्षक व कर्मचारी रजिस्टर में शिकायत तुरंत दर्ज करेंगे। शासन से नकलविहीन परीक्षा करवाने के लिए मिले दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। केंद्रों पर हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी।
गिरीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
इनसेट-
परिचय पत्र के साथ नजर आएंगे कक्ष निरीक्षक
कक्ष निरीक्षकों को परिचयपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमाण के लिए आधार कार्ड रखना अनिवार्य होगा। केंद्रों की निगरानी के लिए एचडी नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।