फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 thousand people will get smooth electricity

25 हजार लोगों को मिलेगी सुचारु बिजली

Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 thousand people will get smooth electricity
केदारनगर। इल्तिफातगंज नगर पंचायत समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है। नगर पंचायत में 5 एमवीए क्षमता का विद्युत उपकेंद्र जल्द शुरू होने वाला है। इससे लगभग 25 हजार आबादी को सुचारु विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उपकेंद्र को अगस्त के अंत तक चालू करने के लिए इन दिनों तकनीकी टीम जुटी हुई है। लगभग एक सप्ताह से टीम उपकेंद्र के तकनीकी परीक्षण को पूरा करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पूर्व प्रदेश की योगी सरकार ने इल्तिफातगंज नगर पंचायत समेत आसपास के गांवों की लगभग 25 हजार आबादी को सुचारु बिजली देने की योजना तैयार की। शासन की ओर से इसके लिए नगर पंचायत में 5 एमवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए शासन से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। मौजूदा समय में विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका है। बीते दिनों अमर उजाला ने उपकेंद्र के लोकार्पण होने की बाट जोहने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया और पावर कॉर्पोरेशन को इसके लिए निर्देशित भी किया। इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन अब हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिछले करीब एक सप्ताह से पावर कॉर्पोरेशन की तकनीकी टीम उपकेंद्र को शुरू करने के लिए जुट गई है। इस केंद्र के शुरू होने से इल्तिफातगंज नगर पंचायत के अलावा खट्टेगांव, मखदूमनगर, विद्युतनगर, कटरिया, अलनपुर, फरीदपुर आदि करीब दर्जनों गांवों की आबादी को सुचारु बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में नगर पंचायत इल्तिफातगंज व आसपास के गांवों को महरीपुर सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई मिल रही है। उपकेंद्र पर अधिक लोड होने की वजह से अक्सर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। इससे आम उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इल्तिफातगंज निवासी प्रमोद कुमार व जयप्रकाश आदि ने अधिकारियों से जल्द उपकेंद्र चालू किए जाने की मांग की है। कहा कि उपकेंद्र चालू होने से नागरिकों को विद्युत संकट से बड़ी राहत मिलेगी।

कार्य पूरा करने को जुटी टीम
इल्तिफातगंज नगर पंचायत में बनकर तैयार उपकेंद्र को चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उसे कोटवा महमदपुर सब स्टेशन से ऊर्जीकृत किया जाएगा। इन दिनों तकनीकी टीम उपकेंद्र के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए लगी है। सब कुछ सही रहा तो अगस्त के अंत तक उपकेंद्र चालू हो जाएगा।
- रमेश, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed