{"_id":"696290361d6e57ab2c0f7a59","slug":"243-lakh-answer-sheets-arrived-for-board-exams-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-148581-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचीं 2.43 लाख उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचीं 2.43 लाख उत्तर पुस्तिकाएं
Sat, 10 Jan 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2.43 लाख उत्तर पुस्तिकाएं शनिवार को जिले में आ गईं हैं।
उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखवाया गया है। कोडिंग युक्त उत्तर पुस्तिकाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह में केंद्रों पर भेजी जाएंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं।
परीक्षाओं के लिए इंटरमीडिएट की 83,000 अ उत्तर पुस्तिकाएं पहली खेप में ही प्राप्त हो चुकी थीं। शनिवार को हाईस्कूल की 1.93 लाख अ उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो गई हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की 50 हजार अ उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
इन्हें शहर के बीएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शंकर कुमार चौधरी की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। यहां की नियमित निगरानी को सीसीटीवी लगाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। परीक्षार्थियों को दी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के रंग, स्वरूप व डिजाइन में एक बड़ा बदलाव किया गया है।
इस बार बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी रंगीन कांपियों पर परीक्षा देंगे। डीआईओस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 2026 की परीक्षा में भी कोडिंग युक्त उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बोर्ड से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखवाया गया है।