फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   240 power cannation cut

अभियान चलाकर काटे गए 240 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Sun, 08 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
240 power cannation cut
अंबेडकरनगर। पॉवर कार्पोरेशन ने अभियान चलाकर 240 विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाए में काट दिया। उन पर लगभग एक करोड़ रुपए बकाया था। एक दिन पहले शनिवार को मेगा अभियान अकबरपुर विद्युत वितरण खंड में चला था। पॉवर कॉर्पोरेशन टीम ने अभियान के दौरान 6 लाख रुपए राजस्व की वसूली भी की। साथ ही कहा कि बकाए का भुगतान न करने पर अनिवार्य रूप से कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड अकबरपुर वीके पटेल ने बताया कि सप्ताह में दो दिन अब वृहद जांच अभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक दिन पहले अकबरपुर खंड में अलग अलग टीमों ने विद्युत कनेक्शनों की जांच का अभियान चलाया। सभी टीम में विभागीय अधिकारी भी कर्मचारियों के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

जिन कुछ जगहों पर स्थिति संवदेनशील थी, वहां पुलिस कर्मी भी ले लिए गए थे। ग्रामीण क्षेत्र के 190 उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाए के चलते काट दिया गया। इन पर लगभग 78 लाख रुपए का बकाया था। शहरी क्षेत्र में 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर लगभग 18 लाख रुपए बकाया था। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं से लगभग छह लाख रुपए राजस्व की वसूली भी की गई। अभियान के दौरान जिन भी उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं जमा किया, उन्हें कोई मोहलत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed