फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   240 candidates left the navodaya entrance examination

240 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
240 candidates left the navodaya entrance examination
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर काॅलेज में रविवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए रविवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 650 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सफल बनाने के लिए 37 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन


नवोदय स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में भाग लेने के लिए सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। एसडीएम आलापुर वीके गुप्ता की देखरेख में होने वाली परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद अंदर प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य आरडी वर्मा ने बताया कि 14 कक्षों में होने वाली परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 37 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 650 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed