फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   24 village heads honored for completing the target

लक्ष्य पूरा करने वाले 24 ग्राम प्रधान सम्मानित

Sat, 12 Jun 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
24 village heads honored for completing the target
अंबेडकरनगर। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए गांवों में लगने वाले शिविरों में ग्राम प्रधानों को अपनी मजबूत सहभागिता निभानी होगी। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य पूूरा होने पर ही कोरोना महामारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकेगा। ऐसे में शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सभी ग्राम प्रधानों को पूरी तरह सक्रियता दिखानी चाहिए। यह निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में सीडीओ घनश्याम मीणा ने दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ ने बीते 3 व 4 जून को आयोजित हुए वैक्सीनेशन शिविरों में टीका लगवाने का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले 24 ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने अपील की कि बाकी पंचायतों में भी 14 व 15 जून को लगने वाले शिविर में ग्राम प्रधान गांव को कोरोना मुक्त बनवाने को सभी पात्रों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि वह ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन से ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकेगी। ऐसे में जरूरी है कि सभी ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राहक पोर्टल पर प्रधानों को कम से कम सौ-सौ लाभार्थियों के नाम दर्ज कराने होंगे। इसके अलावा ग्राम प्रधानों को मेरा गांव स्वच्छ गांव के तहत प्रति राजस्व ग्राम कम से कम तीन- तीन कंपोस्ट पिट एवं सोख्ता गड्ढा व अन्य स्वच्छता कार्यक्रमों के बारे में प्रेरित किया गया।

सीडीओ ने कहा कि 18 जून तक चलने वाले अभियान में इस कार्य को पूरा कराया जाएगा। सीडीओ ने 1, 3 व 4 जून को वैक्सीनेशन कैंप में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले 24 ग्राम प्रधानों को सम्मानित प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। इस मौके पर डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed