फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   24 types of tests will be done easily in the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में आसानी से होंगी 24 तरह की जांचें

Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
24 types of tests will be done easily in the district hospital
जिला अस्पताल में पहुंची अत्याधुनिक जांच मशीन। 
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल को दो अत्याधुनिक बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन मिली है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, लिवर व किडनी समेत 24 प्रकार की जांच सुविधा मरीजों को मिलेगी। इस मशीन से आधे घंटे में 85 मरीजों के खून की जांच हो सकेगी। इसके लिए पहले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग एक वर्ष से अत्याधुनिक लैब का निर्माण कराया जा रहा था। बीते दिनों कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूरा कर दिया है। भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एक सप्ताह के भीतर ही यह काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस बीच जिला अस्पताल को दो अत्याधुनिक बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन की सौगात मिली है। लगभग 24 लाख रुपये लागत की इन दो मशीन के आ जाने से अब जल्द ही कई महत्वपूर्ण जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इनमें से कई जांच यहां मैनुअल तरीके से होती थी। इससे रिपोर्ट मिलने में लंबा समय लग जाता था।
विज्ञापन

नई मशीन से जांच में समय कम लगेगा। इससे 30 मिनट में 85 मरीजों की जांच हो सकेगी। इसमें एक साथ खून के 50 सैंपल लगाए जा सकते हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से अधिक ओपीडी होती है, जिसमें लगभग 170 से अधिक लोगों की अलग-अलग जांच की जरूरत होती है। अस्पताल में महत्वपूर्ण जांच न हो पाने या समय से रिपोर्ट न मिल पाने के कारण अक्सर मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ता है। मरीजों की इसी मजबूरी का ज्यादातर लैब संचालक फायदा उठाते हुए मनमाना दाम वसूल करते हैं। बीते दिनों जिला प्रशासन के छापे में एक लैब संचालक को अस्पताल परिसर से पकड़ा भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्त ने बताया कि जो मशीन मिली है उसे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लैब के लिए और मशीनें आएंगी। इससे लोगों को बाहर जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


इन जांचों की मिलेगी सुविधा
ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन से लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, ब्लड ग्लूकोज और लिपिड प्रोफाइल, इलेक्ट्रोलाइट्स, हार्ट मसल, पैंक्रियाज के अलावा 24 प्रकार की जांच हो सकेगी। इसके लिए मरीजों को बाहर निजी पैथालॉजी में दो सौ रुपये से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
जल्द शुरू होगा संचालन
अस्पताल को दो मशीनें मिली हैं। भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अत्याधुनिक लैब का संचालन शुरू किया जाएगा। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed