फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   23 policemen including inspector suspended

Ambedkar Nagar News: दरोगा समेत 23 पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 13 Dec 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
23 policemen including inspector suspended
अंबेडकरनगर। छुट्टी लेकर घर जाना और वहां से लौटने के बजाय मेडिकल भेज देना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ा है। एसपी ने एक इंस्पेक्टर व एक दरोगा व 21 दीवान एवं सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। चेतावनी दी है कि चुनाव व पर्व के दौर में ड्यूटी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन

अलग-अलग थानों व पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी नवंबर मेें अवकाश पर जाने के बाद से नहीं लौटे। अत्यंत आवश्यक कार्यों का हवाला देने के चलते इन पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी गई थी। संबंधित अवधि बीतने के बाद वापस आने के बजाय कुल 23 पुलिस कर्मियों ने मेडिकल प्रमाणपत्र भेज दिए। उन्हें लगा कि इस आधार पर छुट्टी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

शासन की तरफ से चुनाव व पर्व को देखते हुए अवकाश पर रोक लगी हुइ है। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा अवकाश से वापस न आने को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने सोमवार देर शाम एक इंस्पेक्टर अरुण मिश्र व दरोगा जयशंकर यादव के साथ ही दो दीवान तथा 19 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed