फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   22 projects incomplete

22 परियोजनाएं अधर में

Fri, 14 Aug 2015 11:27 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए द्वितीय किस्त की मांग ही नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आधा अधूरा कार्य होने की वजह से उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सका है। इनमें से नौ परियोजनाएं सिर्फ विद्यालय की ही हैं। इसके अलावा विद्युत व खड़ंजा निर्माण की भी कई परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए प्रत्येक विधायक को प्रति वर्ष डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि निधि में उपलब्ध कराई जाती है। बीते वर्ष 2014-15 में अकबरपुर विधायक व दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़ी कुल 88 परियोजनाओं के लिए धनराशि प्रदान की थी।
विज्ञापन


इनमें से 22 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने द्वितीय किस्त की धनराशि की मांग चालू वित्तीय वर्ष के भी चार माह बीतने के बाद भी नहीं की गई है। जिन 22 परियोजनाओं द्वारा प्रथम किस्त के रूप में उपलब्ध धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है, उनमें खड़ंजा निर्माण की तीन, विद्युत की सात, हैंडपंप की तीन व विद्यालयों की नौ परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग द्वारा कई बार संबंधित से उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। जिन विद्यालयों ने उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दिया है।

उनमें सरस्वती विद्यामंदिर नेवतरिया को 2 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में एक लाख 20 हजार, संत द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार, नबी हसन इदरीसी विद्यालय कुर्कीबाजार को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार, मदरसा निसारुलउलूम गौहन्ना को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार, मदरसा शमसियानूरिया सोनगांव को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार, मदरसा तालिमुद्दीन जूनियर हाईस्कूल शहजादपुर को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार, मदरसा जामिया मंजूरुलउलूम सैदापुर को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार, मदरसा जामिया कादरिया फैजुलउलूम सिकंदरपुर को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार व डा. अशोक स्मारक पीजी कालेज अकबरपुर को 2 लाख के सापेक्ष एक लाख 20 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 


उधर परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि डिमांड प्राप्त होने लगी है। सबकुछ सुचारु ढंग से चल रहा है। कहीं लापरवाही व मनमानी पाई गई, तो उसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed